anecdote लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
anecdote लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 मई 2015

मुंडे मुंडे मतिर्भिन्ना

मेरे एक मित्र ने अपने विभाग में किसी ऐसे अधिकारी के स्थान पर अतिरिक्त कार्यभार सँभाला, जो लंबी छुट्टी पर विदेश गये हुए थे। उन की अनुपस्थिति में योग्यतापूर्वक मित्र ने कार्य किया ।
वे अधिकारी महोदय वापिस आ गये और अपने पद पर फिर यथापूर्व काम करने लगे। इसके कुछ दिन बाद मेरे मित्र और उस अधिकारी की मुलाक़ात हुई। संयोगवश दो-चार अन्य साथी भी मौजूद थे। साथियों ने जब मित्र के काम की सराहना की, तो मित्र ने नम्रतापूर्वक उस अधिकारी की ओर इंगित करके कहा, "मैंने तो इनकी absence में इस तरह कार्य किया, जैसे भरत ने राम की चरण-पादुका को रख कर अयोध्या का राजकाज चलाया!"
इस पर अधिकारी महोदय बिगड़ गये। बोले, "आपका मतलब ये है कि मैं बनवास पर गया हुआ था?"

रविवार, 19 अक्टूबर 2014

कोई गल्ल नहीं, यार...

मैं ट्रेन में सोनीपत से कुरुक्षेत्र आ रहा था. बला की गर्मी थी और भीड़ की वजह से सब यात्री चिड़चिड़ा रहे थे. मैं दरवाज़े के निकट एक प्रौढ़ सिक्ख के साथ खड़ा था. बातों से पता चला कि उन्हें पानीपत जाना है.
पानीपत से पहले ही रात के अँधेरे में ट्रेन किसी छोटे से स्टेशन पर रुकी. मैंने बाहर झाँक कर स्टेशन का नाम पढ़ा.
अचानक भीड़ में से रास्ता बनाते हुए मेरे सिक्ख सहयात्री ने उतरने का उपक्रम किया. मैंने उन्हें कहा, "सरदार जी, ये तो 'दीवाना' (स्टेशन का नाम) है!"
उतरते-उतरते वे मुस्कराए और मुझे आश्वस्त करते हुए बोले, "कोई गल्ल नहीं, यार! असीं वी दीवाने ई हाँ!" और बाहर के अंधकार में विलीन हो गये.

रविवार, 13 अप्रैल 2014

"Coated" Compliment

Never quote without adequate knowledge of the context! 

One of my friends wanted to impress a girl whose face looked charming to him. He searched for a literary quote to pay a compliment to her. The girl happened to be interested in literature. 

He sent a note to her quoting from none other than Alexander Pope:

"If to her share some female errors fall, 
Look on her face, and you'll forget them all."

Guess what happened after that!

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

The Solitary Writer

A young, newly married woman, she was completely oblivious of the bustling activity and the medley of sounds around her. Ensconced on a bench at the airport with a pen in her hand, she was writing something in her diary. She had no earphones. NOT texting on her mobile cell. Her eyes were glued to the diary. There was a sweet smile on her lips. As my eyes rested on her, my mind was suddenly struck by the 'anomaly' her lone figure represented. Stop here or gently pass? I asked myself, though there was no fear of her being disturbed by my looking at her.

Her image in my heart I bore long after she was seen no more!

That made my day!

बुधवार, 3 जुलाई 2013

हम नहीं सुधरेंगे.....

आज सुबह सैर के लिए निकला, तो यूनिवर्सिटी के एक लॉन में बिखरे हुए disposable glasses को देख कर मैं सोच में पड़ गया. आप कहेंगे कि ऐसा तो अक्सर होता है. पर इस स्थिति में कई बातें ऐसी हैं जो मन को दुखी करती हैं:

1. लॉन में इन बिखरे disposable glasses के बिलकुल पास dust bin रक्खा हुआ था.
2. ज़ाहिर है कि यह चिंताजनक लापरवाही दिखाने वाले यूनिवर्सिटी स्तर के शिक्षित लोग थे.
3. उनके लिए व्यक्तिगत रूप से glasses को dust bin में डालना बहुत आसान था.
4. उन सब में से किसी एक ने भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया. 
5. सुबह सैर करते हुए ऐसा दृश्य देखने वाले सब लोगों की आँख में यह खटका ज़रूर होगा.

और आखिर में एक और बात:

6. Garbage disposal इक्कीसवीं सदी की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक होने वाली है. तैयार रहें!

Q. E. D.

After his eloquent analysis of "The Solitary Reaper", the teacher cast a glance at the visibly impressed students. He urged them to give their comments and observations and ask questions. One student stood up and said: "Sir, I think Wordsworth DID NOT like the reaper's song!" 

The teacher asked in consternation: "But what makes you think so?" 

The boy then presented the 'clinching' textual evidence in support of his 'theory':
"Look at this line, Sir. 'The music in my heart I BORE'!" And looked at everyone in the class with that Quod-Erat-Demonstrandum look!