बाज़ारों में चमक-दमक है ।
जिधर देखिये बस रौनक है ।
नए-नए चैनल टी वी पर
हर पल रहे बदल टी वी पर ।
हर दफ्तर में मेज़ के ऊपर
रक्खा रहता है कम्प्यूटर ।
पहले तो होती थी फाइल
हाथों में अब है मोबाइल ।
बिजली की तारें ज़्यादा हैं ।
सड़कों पर कारें ज़्यादा हैं ।
पीं पीं पीं पीं पों पों पों है ।
हर कोई जल्दी में क्यों है ?