मीडिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मीडिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 सितंबर 2013

दर्पण कहीं टूट न जाए!

कल्पना कीजिये कि कोई आपका दर्पण तोड़ दे, तो आप अपनी सूरत कहाँ देखेंगे?

कहते हैं साहित्य समाज का दर्पण है.

उस दर्पण की सुरक्षा आज किसकी प्राथमिकता है? उस वर्ग की तो निश्चित रूप से नहीं, जिसका मीडिया और सत्ता और व्यापार जगत में वर्चस्व है!

उनकी कोशिश है कि यह टूट ही जाए!

कृपया कुतर्क मत दें!

दर्शकों और पाठकों में सुरुचि का विकास करने की ज़िम्मेदारी तो मीडिया अरसा पहले ही पूरी तरह छोड़ चुका है. अब उसकी बात करना भी शायद आपको हास्यास्पद लगे.

मैं बात कर रहा हूँ उस तर्क की जो अक्सर दिया जाता है: कि मीडिया वही दिखाता या छापता है जो दर्शक/ पाठक देखना/ पढ़ना चाहते हैं. हर कोई जानता है कि मानव मन की निम्नतर प्रवृत्तियों का शोषण करने के लिए सेक्स और हिंसा को बार-बार दिखा कर एक तरह से कंडीशनिंग कर के व्यापारिक आर्थिक लाभ कमाना मीडिया की परिपाटी बन चुका है. यह बड़ी पुरानी बहस है कि समाज और कला-साहित्य दोनों में से कौन किसे प्रभावित करता है.

बहरहाल अब मीडिया की बढ़ी हुई ताकत, उसका विस्तार, उसकी पहुँच का दायरा ये सब एक तरफ हैं और दर्शक-पाठक की vulnerability निरीहता दूसरी तरफ. ऐसे में ऊपर दिये गये तर्क जैसी बातें सारी ज़िम्मेदारी 'समाज' नाम की अमूर्त चीज़ पर डाल देना चाहते हैं! यह मेरी चिंता का विषय है!

सोमवार, 28 सितंबर 2009

मीडिया हो या नेतागण

मीडिया हो या नेतागण -- एकसूत्री कार्यक्रम एक शे'र में (स्व० दुष्यंत कुमार से क्षमा-याचना सहित)

सिर्फ़ हंगामा खड़ा करना ही मकसद है मेरा
मेरी कोशिश है कि मेरी जेब भरनी चाहिए ।

बुधवार, 29 जुलाई 2009

ऐसा क्यों होता है कि.....

जब कोई अंग्रेजी लिखने या बोलने में ग़लती करता है, तो इसमें उसका दोष समझा जाता है, लेकिन जब कोई हिन्दी लिखने या बोलने में ग़लती करता है, तो इसमें दोष उस व्यक्ति का नहीं, बल्कि हिन्दी का समझा जाता है ! अंग्रेजी लहजे में ग़लत हिन्दी बोलने से आपका सामाजिक स्तर ऊँचा समझे जाने की सम्भावना ज़्यादा है, लेकिन जैसे ही आप अंग्रेज़ी को हिन्दी लहजे में बोलने की ग़लती करेंगे, आपका सामाजिक स्तर तुरन्त गिर जायेगा । वैसे सबसे अच्छा तो यही होगा कि आप हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों को ही बोलने में गलतियाँ करें। इस से आपको किसी टी वी चैनल पर काम मिलने की पूरी सम्भावना है। लिखने में गलतियाँ होती हों, तो अख़बार के लिए संवाद दाता का काम आप को आसानी से मिल जाएगा ।