लन्दन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लन्दन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

आसमान की सैर

आसमान की सैर करेंगे ।

लन्दन औ' पेरिस जाना तो
बात पुरानी लगती है ।
अमरीका की धरती भी
जानी-पहचानी लगती है ।

अब तो किसी नयी दुनिया की
सैर हमारे पैर करेंगे ।

इस धरती पर रहते-रहते
कर ली है भरपेट लड़ाई ।
रॉकेट में जाने से पहले
आओ, हाथ मिला लो, भाई ।

चलो, कसम खाते हैं, अब हम
नहीं किसी से वैर करेंगे ।
आसमान की सैर करेंगे !